Jindagi kya hai

 

जिंदगी क्या है ?

एक नदी 

कुछ रेत

दो किनारा 

एक जलधारा

कुछ मोड़

कुछ जोड़ 

कहीं ठहराव 

कभी बिखराव 

कुछ गहरा

कुछ उथला 

कभी संकरी 

कभी चौड़ी 

कई प्रारंभ 

एक अंत 

जिंदगी क्या है ?

 

एक जन्म मरण 

ताल – तरण 

नाव-  पतवारइधर 

एक ओर एक छोर 

किनारा मझधार 

उजाला- अंधेरा 

शाम –  सवेरा 

जिंदगी क्या है ?

 

एक रंगमंच 

कई प्रबंध 

एक चेहरा 

कई मुखौटा 

एक अभिनय 

या अभिमान 

कुछ मान सम्मान 

या अपमान 

या पहचान 

जिंदगी क्या है ?

 

एक बाजार 

कुछ क्रेता विक्रेता 

लेनदार- देनदार 

नकद या उधार 

एक व्यापार  

नफा-  नुकसान 

उन्नति -अवसान 

जिंदगी क्या है ? 

 

Comment

There is no comment on this post. Be the first one.

Leave a comment