Pankhudiyaan | पंखुड़ियां

yellow and blue petaled flower

यूं तो पंखुड़ियां सुखी हैं 

पर भाव अभी भी है हरे 

इस आपाधापी जीवन में 

मिलते कई जख्म रोज हमें 

उन जख्मों को यह भाव भरे 

यूं तो पंखुड़ियां सुखी हैं 

वक्त बहुत बीत  चला 

वह खुशबू है अभी भी जेहन में  

कितनी आंधियां चली 

कितने सैलाब आए 

कलियां उसकी हर रंग भरे 

यूं तो पंखुड़ियां सुखी हैं

फसे निराशा के भवँर जब

यादों से दरिया पार करे

यू तो पंखुड़ियां सुखी हैं

Comment

There is no comment on this post. Be the first one.

Leave a comment