Yakhya prashn | यक्ष प्रश्न

 

 

पांच साल की परीक्षा में 

 

हर  चेहरे  पर है नकाब

 

 

कौन रंक? कौन नवाब ?

 

हर तरफ है सवाल ही सवाल 

 

मिलता न यहां कोई जवाब 

 

बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार 

 

असमानता है अत्याचार 

 

कोई तो हमें अब उत्तर

 

लाकर दे दे जनाब 

 

यह भी कराह रहे हैं 

 

वह भी कराह रहे हैं 

 

कोई किसी को क्यों ?

 

कुछ भी नहीं बता रहे हैं ?

 

जनता  सरकार को 

 

सरकार जनता को लूट रही 

 

मशगूल है इसमें ऐसे वे 

 

कोई ना इसमे शर्मा रहे हैं …….

 

यक्ष प्रश्न है यह वर्तमान  का 

 

इस दुष्चक्र को तोड़ेगा कौन ?

 

Comment

There is no comment on this post. Be the first one.

Leave a comment