Kuchh Rishte

 

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

 

जिसमें खून तो नहीं बहते हैं 

 

फिर भी दिलों में उनका होता है ऐहसास 

 

जिनसे जुड़ती है जीवन में इक नई आश 

 

एहसास आश के मिलन से बढ़ता है आत्मविश्वास 

 

कुछ रिश्ते ऐसे ………..

 

इन रिश्तों के बिन जिंदगी  हो  जाते  हैं वीराने 

 

महफिलों में गुम होते हम खो जाती है पहचानें 

 

कुछ रिश्ते ऐसे ……………

 

रिश्ते ये सदा साथ हैं चलते

 

अंधियारों में दीपक सा जलते 

 

दुनियां के ठोकर से जब हम थे गिरने वाले

 

इन रिश्तों ने  हमको संभाले  2

 

कुछ रिश्ते …………..

 

इनकी खुशबू महकती है जीवन में

 

खिलता है वन- उपवन में तन- मन में

 

मुश्किल हो जब जीवन में

 

साहस भरता कुछ न अखरता

 

रंगीन समा है जमीं – आसमाँ है

 

इनके होने से यहां हँसता जहां है

 

Comment

There is no comment on this post. Be the first one.

Leave a comment